बुधवार, 23 अप्रैल 2014

साकेत की कमाई देख सकते में कुबेर, जबकि भाजपा की महारानी कर्जदार


राजेन्द्र जोशी


currencyदेहरादून । टिहरी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा की कमाई को देखकर कुबेर भी सकते में पड़ जाए। जी हां साकेत ने पिछले डेढ़ साल में 10 करोड़ रूपए की आय की है। यही नहीं उनकी चल अचल संपत्ति में भी इस दौरान अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। ये हम नहीं साकेत बहुगुणा द्वारा गुरूवार को दाखिल अपने नामांकन पत्र में खुद स्वीकार किया गया है। जबकि दूसरी तरफ टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को टक्कर दे रही भाजपा उम्मीदवार और टिहरी राजघराने की महारानी मालाराज लक्ष्मी शाह करोड़पति होने के बाद भी खुद को कर्जदार बताया है।

पहले बात करते है कांग्रेस के उम्मीदवार साकेत बहुगुणा की । अपने नामांकन पत्र में कांग्रेस नेता बताया है कि उन्होंने पिछले डेढ़ साल की अवधि में 11 करोड़,43 लाख,341 रूपए की चल संपत्ति अर्जित की है। जबकि करीब डेढ़ साल पहले (सितंबर-2012) हुए टिहरी लोकसभा के उपचुनाव में अपनी कमाई का ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया था कि उनके पास 99 लाख,83 हजार,257 रूपए की चल संपत्ति घोषित की थी। इस तरह तुलना करे तो मात्र डेढ़ साल की अवधि में ही साकेत ने 10 करोड़,43 लाख,17 हजार 84 रूपए कमाए।
2012-13 में उन्होंने अपनी कर योग्य आय 9 करोड़,82 लाख,77 हजार,256 रूपए बताई है। उनकी पत्नी गौरी बहुगुणा के पास भी अच्छी खासी संपत्ति है। हालांकि गौरी एक मामले में अलग है करोड़ पति होने के बाद भी उन्हें जेवरों का शौक बिल्कुल नहीं है। डेढ़ साल पहले उनके पास 25 लाख के गहने थे लेकिन इस बार उन्हें निल दिखाया गया है। एलएलबी डिग्रीधारी साकेत बहुगुणा के पास 14 लाख,61 हजार,618 रूपए की वर्तमान लागत वाली बीएमडब्ल्यू कार के साथ ही सेंट्रम पार्क में 47 लाख,82 हजार,467 रूपये की कीमत का अपार्टमेंट,मुंबई के फ्लैट स्काई में 8 करोड़,50 लाख,5 हजार,254 रूपए की हिस्सेदारी और नोएडा में 25 लाख रूपए को अपार्टमेंट भी है। पत्नी गौरी के नाम पर सेंट्रम पार्क में 34 लाख,61 हजार,170 रूपए की लागत का अपार्टमेंट,इंडियाबुल्स इनिग्मा में 1 करोड़,33 लाख,23 हजार,391 रूपए का निवेश व नई दिल्ली में काॅमर्शिलयल जीडी टाॅवर में 40 लाख रूपए कीमत का स्पेस व 6 लाख,67 हजार,625 रूपए का कार्यालय भी है।
नमांकन पत्र में उनकी नगदी के विवरण के तौर 42500,पत्नी के पास 35000 रूपए है।2012-13 में कर योग्य आय 9 करोड़,82 लाख,77 हजार,256 रूपए व पत्नी के पास 23 लाख,31 हजार,863 रूपए का विवरण उपलब्ध है। जबकि विभिन्न बैंको में जमा राशि के तौर साकेत के नाम पर 20 लाख,15 हजार,73 रूपए,पत्नी गौरी के नाम पर 3 करोड़,16 लाख,87 हजार,40 रूपए जमा है। दो आश्रितों के नाम पर 7-7 लाख रूपए जमा दिखाए गए है। इंडिया बुल्स के शेयर के तौर पर हिस्सेदारी 58 लाख,50 हजार,500 और पत्नी के नाम 7 लाख,15 हजार,185 रूपए शेयर हिस्सेदारी का विवरण भी दिया गया है। इसके अलावा खुद के पास छह लाख रूपए की बीमा पाॅलिसी और पत्नी की बीमा पाॅलिसी में 40 लाख रूपए का निवेश बताया गया है।
दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार महारानी माला राजलक्ष्मी शाह वैसे तो करोड़पति है लेकिन उन पर 44 लाख का कर्ज भी है। जी हां गुरूवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाली महारानी माला राजलक्ष्मी शाह ने अपने नामांकन शपथपत्र में कुछ ऐसा ही दर्शाया है। महारानी के पति राजा मनुजेन्द्र शाह भी है तो अरबपति लेकिन उन पर भी एक करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। महारानी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार पिछले दो साल में उन्होंने 23 लाख रूपए से ज्यादा की चल संपत्ति जुटाई तो उनके पति ने 97 लाख रूपए से ज्यादा चल संपत्ति बनाई। दो साल पहले राजा मनुजेन्द्र शाह की चल संपत्ति 111 करोड़ थी जो इस बार बढ़ कर 143 करोड़ हो गई। हालांकि महारानी की अचल संपत्ति की रफ्तार कम रही जो दो साल में 10 लाख पर ही अटकी रही। महारानी ने आयोग को जो ब्यौरा दिया उसके अनुसार उनके पास कोई कार नही है। जबकि उनके पति मनुजेन्द्र के पास 9 कारें है। इनमें एक कार इंग्लैंड मेड है जिसकी कीमत 84 लाख रूपए है। महारानी ने वर्ष 2012-13 में 11 लाख से ज्यादा का आयकर भी भरा।जबकि उनके पति ने 1 करोड़ 85 लाख का आयकर जमा किया।
महारानी ने अपनी संपत्ति का जो विवरण दिया है उसके अनुसार उनके पास नगदी के तौर पर 35 हजार रूपए,पति के पास 40 हजार रूपए। विभिन्न बैंको में जमा के रूप में 84 लाख,2 हजार,127 रूपए,पति की जमा राशि 99 लाख,9 हजार,279 रूपए।एफडी 9 लाख,63 हजार,818 रूपए और पति की एफडी22 लाख,99 हजार,335 रूपए। फंड एवं शेयर में निवेश के तौर पर 71 लाख,58 हजार,208 रूपए और पति का 14 करोड़,72 लाख,54 हजार,966 रूपए। 12 लाख,57 हजार,800 रूपए का 247 ग्राम सोना और पति के पास 41 लाख,57 हजार रूपए का 1700 ग्राम सोना और 66 लाख,34 हजार रूपए की 140 किलो चांदी उपलब्ध है।
इसमें से महारानी की जो संपत्ति है वह चल के रूप में 1 करोड़,78 लाख,22 हजार,953 रूपए है। जबकि अचल संपत्ति के तौर पर उनके पास 90 लाख रूपए हैं।पति की चल संपत्ति 20 करोड़,52 लाख,86 हजार,922 रूपए है जबकि अचल संपत्ति 143 करोड़ की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें